Ashwini Yadav Blogs
हमें प्रयास करते रहना चाहिए ज्ञान और प्रेम बाँटने का, जिससे एक सभ्य समाज का निर्माण किया जा सके।
कुल पेज दृश्य
शनिवार, 11 अक्टूबर 2025
ग़ज़ल
तुम्हें दिल की हालत बताना नहीं था
बताकर के तुमको रुलाना नहीं था
हमें दर्द ऐसा मिला है किसी से
कि महफ़िल में सबको बताना नहीं था
मिरे चे'हरे पे शिकन तो नहीं है
यूँ दर्द-ए-निहाँ ये दिखाना नहीं था
न मुझको पता था बिखर जाएगा वो
गले से उसे फिर लगाना नहीं था
नई पोस्ट
पुराने पोस्ट
मुख्यपृष्ठ
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)